बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: शेरगढ़। विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपौली के मजरा नूराबाद में विकास की तस्वीर बदहाल है। यहां करीब एक dozen परिवारों के घरों के सामने कच्चे रास्ते पर गंदगी और कीचड़ जमा रहने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। ग्रामीणों को प्रतिदिन गंदगी और कीचड़ से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता कच्चा होने के कारण यहां अक्सर पानी और गंदगी जमा रहती है।

समस्या का विस्तार बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, इससे रास्ते पर कीचड़ फैल जाता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। वहीं घरों के सामने फैली गंदगी के कारण संक्रमण और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण तोताराम, महेंद्र पाल, देवेन्द्र कुमार महेश पाल प...