बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: फोटो 01- बहेड़ी ग्राम ग्वारी गौटिया से कावड़ लेने जाते हुए। बहेड़ी। ग्वारी गौटिया गांव से 51 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ। गांव की यह दूसरी डॉक कांवड़ यात्रा है। कांवड़िये हरिद्वार के हरकी पैड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर सोमवार को वापस लौटकर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा से पूर्व पूजा यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे गांव में ''हर हर महादेव'', ''बोल बम'' और ''जय भोले की'' के जयघोष गूंजते रहे जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

महंत का संदेश कपूरी महंत हरेंद्र सिंह और महंत महेंद्र ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली...