बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: ठोस सबूतों के अभाव में घूस लेने के आरोप में जेल गये ग्रामोद्योग कार्यालय बदायूं के बाबू नरेंद्र चौधरी को विशेष कोर्ट ने दोषमुक्त कर बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शंकर सक्सेना ने बताया कि थाना सदर बदायूं में बिसौली क्षेत्र के सिरतोला गांव के विनोद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने दुग्ध उत्पादन के लिए ग्रामोद्योग बदायूं में दस लाख के लोन के लिए आवेदन किया था। बाबू नरेंद्र चौधरी लोन पास कराने के एवज में दो प्रतिशत की मांग की। विनोद ने आरोपी बाबू को पंद्रह हजार रुपए घूस देकर वीडियो बना ली थी। यह भी पढ़ें- सरकारी किताबों की फर्जी छपाई और बिक्री से जुड़े मामले में आरोपी बरी केस के विवेचक ने रिश्वत लेने की वीडियो का एविडेंस एक्ट के तहत प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...