Bareily News: ग्रामीण ने घर में चोरी की तहरीर दी
बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: बहेड़ी/ देवरनिया। एक ग्रामीण ने घर में चोरी करने की तहरीर दी है। जबकि परिवार के सदस्य कमरे में अंदर और बाहर की साइड सो रहे थे। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। करनपुर गांव के एक ग्रामीण मोहम्मद युनुस का कहना है कि गुरुवार की रात में किसी समय घर के घुसकर चोरों ने नगदी और जेवरात की चोरी कर ली। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि घर के कमरे में और कमरे के बाहर परिवार के सदस्य सो रहे थे। कहीं का कोई ताला भी नहीं टूटा मिला। जिस वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.