बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने गहरे पानी और मगरमच्छ घड़ियाल वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगवाकर ग्रामीणों को इससे सतर्क रहने की हिदायत दी है और ऐसे क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा है।

चेतावनी का कारण पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बारिश से तहसील की नदियां उफना गईं हैं। तहसील प्रशासन बारिश एवं बाढ़ को लेकर नदियों व नहरों के किनारे स्थित गांवों के लोगों के राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से सर्तक कर रहा है। राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को नदियों के पास बसे गांव सिंधौली, जौनेर, ठिरिया कल्यानपुर एवं गहवरा में फलेक्स के बोर्ड लगाकर खतरनाक क्षेत्रों में न जाने चेतावनी दी है।

मगरमच्छ का खतरा नदियों में जहां गहरा पानी, मगरमच्छ एवं घड़ियाल हैं वहा...