बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के फिरोजपुर में रात के अंधेरे में भैंस चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं एक चोर मौके से भाग निकला। फिरोजपुर निवासी हसनैन मियां ने तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की रात उसकी भैस चोरी हो गई। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। वह अपने भाई सकलैन और पुत्र निजाम के साथ मोटरसाइकिल से जंगल की तरफ तलाश करने निकला। रास्ते में ऐजाज के भट्ठे के सामने तीन व्यक्ति भैंस ले जाते मिले। इनमें से एक व्यक्ति मौके से भाग गया, जबकि दो व्यक्तियों को भैंस सहित पकड़ लिया। पूछने पर पहले ने अपना नाम अरबाज पुत्र सलीम खां और दूसरे ने रिजवान पुत्र सलीम खां निवासी ग्राम तिलियापुर थाना सीबीगंज बताया। पीड़ित दोनों चोरों और बरामद भैंस को लेकर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज क...