बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत बैरमनगर में ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को पंचायत उद्योग निरीक्षक शैलेन्द्र यादव जांच करने पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव एवं शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में गांव में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।जांच के दौरान पंचायत उद्योग निरीक्षक शैलेन्द्र यादव ने शिकायतकर्ताओं से आरोपों के संबंध में अभिलेख एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन शिकायतकर्ता मौके पर साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या उठाते हुए उससे निजात दिलाने की मांग की।पंचायत उद्योग निरीक्षक ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में सचिव से अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों...