बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। गोशाला में पशुओं की सुविधा के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आई है। नदौसी स्थित गोशाला में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को शेड निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम रुका मिला। छोटे पशुओं के लिए शेड बनाने का कार्य भी शुरू नहीं हुआ था। निर्माण कार्यों की धीमी गति और लेटलतीफी पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एई और जेई से जवाब तलब किया है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और इसकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शीतलहर से बचाने के लिए तैयारी तेज, समय सीमा में पूरे करने होंगे काम उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में...