Bareily News: गोशालाओं के निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें ध्यान: मंडलायुक्त
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: मंडलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई। मंडलायुक्त ने गोशालाओं के निर्माण में बरेली मंडल की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में स्वाइन फ्लू का एक अतिरिक्त वार्ड बनाने को कहा। उपनिदेशक कृषि को अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर की कमी और ओवररेटिंग की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। अति कुपोषित बच्चों से जो बच्चे कुपोषित बच्चों की श्रेणी में आ रहे हैं उनकी फीडिंग में बदायूं इस समय पीछे चल रहा है, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित डीपीओ को सुधार करने के निर्देश दिए। गोशालाओं के निर्माण में बरेली मंडल की धीमी गति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.