बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: फरीदपुर। सावन के चौथे और अतिंम सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। सिमरा बोरीपुर के गोपाल सिद्ध बाबा शिव मंदिर में कांवड़ियों के सैलाब को देखते हुए प्रशासन को पीएससी बुलानी पड़ी। पुलिस ने कई किलोमीटर लंबी लाइन लगाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। यह भी पढ़ें- Bareily News: सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक कियाशिव भक्तों का जलाभिषेक सोमवार को सुबह से ही हरिद्वार, कछला रामगंगा से जल लेकर यहां बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे बम-बम भोले के जयकारों के साथ ग्राम पहलऊ शिव मंदिर, पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर, गोपाला सिद्ध शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का ज...