बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: गोकशी की तैयारी कर रहे चार तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली बरेली, मुख्य संवाददाता। बिथरी चैनपुर पुलिस ने गोवंशीय पशु के वध की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की जानकारी मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक सांड और वध करने के उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि परसोना नहर से पहले कुछ तस्कर गोवंशीय पशु के वध की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में नसीम पुत्र अमीनु...