बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। कस्बा शाही में शुक्रवार सुबह गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके में गंभीर रूप से घायल महिला राधा पत्नी अमित शर्मा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं, वहीं हालचाल जानने के लिए घर पर रिश्तेदारों और परिचितों के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है। परिजनों के अनुसार राधा की हालत फिलहाल स्थिर है। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कस्बा निवासी सुमित शर्मा के घर में जोरदार धमाका हुआ था। यह भी पढ़ें- Bareily News: गैस लीकेज से चिमनी में धमाका, महिला झुलसी धमाका इतना तेज था कि घर के खिड़की-दरवाजे और शीशे टूटकर 20 मीटर दूर तक जा गिरे थे। बरामदे में रखा सोफा, डाइनिंग टेबल, पंखे सहित ...