Bareily News: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर आज होंगे गुरमत मुकाबले
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को ग्रीन पार्क गुरुद्वारे में विरासती गुरमत मुकाबले आयोजित होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। शास्त्रीय एवं गैर शास्त्रीय कीर्तन, गुरबाणी कंठ और दस्तार व दुमाला प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक पंजाब से आएंगे। प्रकाश पर्व पर शाम सात से रात 11 बजे तक मुख्य दीवान सजेगा। इसमें अमेरिका से भाई अनंत वीर सिंह और दिल्ली से ज्ञानी हरनाम सिंह विशेष कीर्तन करेंगे। संगत के लिए विभिन्न गुरुद्वारों और आसपास के क्षेत्रों से बसों की व्यवस्था की गई है। गुरु का लंगर अटूट बरतेगा और समापन पर आतिशबाजी होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुरुद्वारा बाबा नामदेव में आज सजेगा विशेष गुरमत समागम
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.