बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: नवाबगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी लेकर निकली कलश वंदन यात्रा मंगलवार को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के सदरपुर, सैंथल पट्टी, गुरुगांव, टाह प्यारी नवादा और मौजम नगला खालसा गांव में पहुंचने पर सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कलश वंदन यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसमें भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, मंडल अध्यक्ष राजू हिंदुस्तानी, पूर्व प्रधान छेदालाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, भुजेंद्र गंगवार, सभासद विजय दिवाकर, भानु गंगवार, चंद्रपाल, जियालाल आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...