बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। गुरु नानक इंटर कॉलेज में 14 नवंबर को बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम गोपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, व्यापार की समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। बाल दिवस पर लगे मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष सरदार निरंजन सिंह ने की। इस मौके पर प्रबंधक दर्शन सिंह जी, कैशियर मेजर सिंह, प्रधानाचार्य दिवाकर शंखधार , आनंद प्रकाश शर्मा जी, प्रदीप सक्सेना, राज कमल सिंह, चिंतामणि राठौर, प्रधानाचार्य नव केतन राकेश शर्मा, विमल रस्तोगी, प्रकाश तमटा, प्रधानाचार्य केसर इंटर कॉलेज डॉ. रवि प्रकाश, प्रतिभा बाजपेयी सहित गुरु नानक स्टाफ की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- ...