Bareily News: गुरुपूजन उत्सव में स्वयं सेवकों ने दी गुरु दक्षिणा
बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। बुधवार को मंगल सेवा ट्रस्ट धनेटा के परिसर में गुरु पूजन और गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र और आसपास के गांवों से संघ के स्वयंसेवक शामिल हुए। मंगल सेवा ट्रस्ट के संचालक डा. विजय गंगवार ने गुरु दक्षिणा अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संघ के हितचिंतकों व स्वयं सेवकों ने गुरु दक्षिणा समर्पित की। करीब दो घंटे तक चला। सह विभाग प्रचारक अमित ने कहा संघ का मूल उद्देश्य समाज का संरक्षण करना और बिना किसी भेदभाव के सभी को एकजुट रखना है।उन्होंने कहा हिन्दू समाज की संगत और पंगत एक होनी चाहिए। हिन्दुओं में किसी तरह का भेद भाव नहीं होना चाहिए। सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं। उन्होने संघ द्वारा समाज सेवा, आपदा में मदद, संस्कार निर्माण और राष्ट्रीय एकता को जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.