Bareily News: गीत-संगीत प्रतियोगिता में छवि और हर्ष रहे प्रथम
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को दुर्गा नवमी पर कहरवान स्थित क्लब सभागार में बच्चों की गीत-संगीत प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में छवि प्रथम, राधिका द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में हर्ष ने पहला, उन्नति ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यन, ऋतिक, रिया, टीना, आराध्या, अंजलि, कीर्ति और समर को विशेष पुरस्कार मिले। विजेताओं को माला, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.