बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम सुंदरी निवासी एक युवक ने गांव के ही चार लोगों पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में युवक के सिर और दांतों में चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, दीपू वर्मा पुत्र मुकेश कुमार 25 अक्तूबर को गऊ घाट पर राहुल की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के विशाल पुत्र महेंद्रपाल, राजेंद्रपाल पुत्र सियाराम, ललित पुत्र राजेंद्रपाल और आजाद पुत्र सियाराम लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें दुकान के बाहर बुलाया। विरोध करने पर चारों ने कथित तौर पर उन्हें जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर पहुंचे उनके पित...