बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: नवाबगंज।युवक को दबंगों ने रास्ते में रोककर गाली गलौज की। यविरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।मोहल्ला चाणक्यपुरी के मोहित सिंह ठाकुर शुक्रवार शाम घर से सामान लेने बाजार गया था। आरोप है कि बाईपास पर कस्बे के ही युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो चाकू से हमला कर उसे घायल उसे घायल कर दिया। घटना की तहरीर घायल के पिता जसवीर सिंह की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...