बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। कैंट के मोहनपुर निवासी बन्ने खां ने बताया कि 28 सितंबर की रात वह दो गायें फार्म हाउस से सहदाना डेयरी लेकर जा रहे थे, तभी विलयधाम के पास कुम्हरा कट पर चार युवकों ने गाय लेकर जा रहे चालक उवैश की गाड़ी रोककर मारपीट की। गोकशी में फंसाने का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। कहा, 10 हजार रुपये दो। जब रुपये नहीं दिये तो चारों ने चालक और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने सुभाषनगर पटेलनगर और बीडीए कालोनी निवासी पुष्पेंद्र, शिवा सिंह तोमर, मयंक चौहान और अस्मित नाम बताया। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बन्ने खां की तहरीर पर रंगदारी मांगने, मारपीट आदि कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...