बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी/ गाय की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल भेजा दिया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव निवासी किशन कुमार की गांव खरसेनी में मेडिकल व कॉस्मेटिक की दुकान है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान से बाइक पर घर लौट रहा था। कस्बे में एक बरात घर के सामने अचानक गाय आने से एक्सीडेंट हो गया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा बरेली अस्पताल भेजा था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

हिंद...