बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फोटो01- बरसेर में ग्रामीणों ने सामूहिक हवन किया बरसेर। ब्लॉक रामनगर के गांव बालरपुर में ग्रामीणों ने गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सार्वजनिक हवन कराया। सोमवार को गांव के देव स्थान पर पंडित रामकुमार शर्मा ने विधि-विधान से हवन पूजन कराया। ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां देकर गांव में अमन-चैन, अच्छी फसल और सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान वेदप्रकाश, अमन, पप्पू, बब्लू, महेश, विजय, दुर्गा प्रसाद, भूरा, पोशाकी, जमुना प्रसाद, भूरा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...