Bareily News: गांधी उद्यान की मल्टीलेवल पार्किंग से करोड़ों के उपकरण चोरी
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: गांधी उद्यान के पास बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग अब नगर निगम और बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के लिए सवाल बन गई है। करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार की गई इस पार्किंग से जहां नगर निगम को राजस्व मिलने की उम्मीद थी, वहीं अब कीमती उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। मोटर वायर, स्टार्टर, मोटर कवर और स्टील पाइप रेलिंग जैसे सामान चोरी हो गए। घटना को आठ महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी न चोरों का पता चला और न ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई। गांधी उद्यान के पास स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई थी। इस पर करीब दो से तीन करोड़ रुपए खर्च हुए। संचालन का ठेका सत्य साईं कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। हालांकि,पार्किंग से नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी को अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल सका। पार्किंग में लगाए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.