बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: मां के साथ जा रही लड़की को देखकर कुछ मनचलों ने अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणी कीं। शिकायत पर आरोपी और उसके साथियों ने लड़की के पिता को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मीरगंज के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी युवती रविवार शाम करीब सात बजे अपनी मां के साथ मोहल्ला सरायखाम में मामा के घर से लौट रही थी। रास्ते में सरायखाम मोहल्ले के दानिश और मुजफ्फर उसे देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणी करने लगे। इस मामले की शिकायत युवती ने अपने पिता से की। पिता ने आरोपियों से घटना का विरोध जताया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दानिश, मुजफ्फर, आकिब और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...