Bareily News: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को बने लुटेरे, दो गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को ऑटो लूटने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। सुभाषनगर के सनैया धन सिंह निवासी सग्गन का ऑटो दो युवक 26 अगस्त की रात दस बजे सिटी रेलवे स्टेशन से 500 रुपये में बुक करके भोजीपुरा ले गए थे। जादौंपुर पहुंचने पर दोनों युवकों ने सग्गन के सिर में लोहे के दो किलो के बाट से प्रहार किया और गले में गमछा कसकर रोड किनारे गिरा दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस वारदात को देवरनिया के सेमीखेड़ा निवासी विशाल उर्फ छोटू और उसके भाई भारत ने अपने दोस्त शिवम के साथ अंजाम दिया था। विशाल व भारत को गिरफ्तार कर ऑटो बरामद कर लिया गया है। एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। शिवम अभी फरार है। तीनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.