बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: गर्मियों में बढ़ने वाली बिजली की मांग और संभावित संकट से निपटने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रदेशभर में एक बार फिर एडिशनल प्लान तैयार किया जाएगा। इसके तहत पुराने प्रस्ताव की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार नए कार्य शामिल किए जाएंगे। दीपावली से पहले भेजे गए प्रस्ताव पर लखनऊ मुख्यालय से रोक लगा दी गई है और अधिकारियों से संशोधित प्रस्ताव नए सिरे से मांगा है। दरअसल, यूपीपीसीएल के चेयरमैन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों से गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य गर्मी के दौरान बढ़ने वाले बिजली लोड के चलते होने वाली ट्रिपिंग और आपूर्ति संबंधी समस्याओं को कम करना है। नई कार्...