बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बहेड़ी/देवरनियां। पीलीभीत जहानाबाद मार्ग पर गुरुवार को देर शाम गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गो-रक्षा हिंदू दल ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, देवरनियां क्षेत्र में रिछा जहानाबाद मार्ग पर गांव गरगईया में गुरुवार को गोकशी के अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर गोरक्षा हिंदू दल के युवा जिला अध्यक्ष रजत पंडित, संतोष सागर, देवरनियां नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश प्रजापति, विष्णु मौर्य एवं मोर्चा युवा जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताई। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार गंगवार ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: गरग...