बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: फरीदपुर,संवाददाता। थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने गई महिला को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया है कि वह 2 सितंबर की शाम करीब चार बजे गन्ने के खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ईश्वरी प्रसाद पहुंच गया और उसने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। महिला के अनुसार, घटना के बाद उसने घर पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस को आता देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित म...