बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: खेत में घास काट रही किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत दो टीमें लगाई हैं। दोनों टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी रविवार शाम अपने छोटे भाई के साथ गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थी। वह गन्ने के खेत के पास घास काट रही थी और उसका भाई कुछ दूरी पर खेल रहा था। यह भी पढ़ें- घास काट रही किशोरी से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाला विमलेश अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां दोनों ने किशोरी से दु...