Bareily News: गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: नवाबगंज, संवाददाता। बारिश से हुए गड्ढे में एक ई-रिक्शा का पहिया फंसने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। महिला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
ईधजागीर गांव के यासीन नगर निवासी शकील अहमद की पत्नी जमरफत (55) वर्ष घर में किराना की दुकान चलाती थीं। बेटे मोहम्मद इमरान ने बताया कि शनिवार देर रात उनकी मां ई-रिक्शा से नवाबगंज से गांव लौट रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा पनघैली नदी के नए पुल पर पहुंचा, सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया फंसकर पलट गया। हादसे में जमरफत उसके नीचे दब गईं।परिजन उन्हें लेकर अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
पुल पर आए दिन होते हैं हादसे, फिर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.