Bareily News: गज ग्रीन और पावर स्ट्राइकर्स की जीत
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: जीपी क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित बिग बॉयज़ लीग में गज ग्रीन और पावर स्ट्राइकर्स ने मुकाबले जीते। पहले मैच में श्रीजनी ने 20 ओवर में 123 रन बनाए। अजीत यादव ने 43 और विपिन बावा ने 32 रन बनाए। गज ग्रीन ने 14.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गगन मेहरोत्रा ने 45 और शुभंकर सेठ ने 25 रन बनाए। अब्दुल समद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पावर स्ट्राइकर्स ने चार विकेट पर 231 रन बनाए। आकाश सूरी ने 56, अभिषेक विरमानी ने 50 रन बनाए। जवाब में श्रीजनी की टीम 20 ओवर में 168/8 रन ही बना सकी। सचिन ने 46 और विपिन बावा ने 30 रन बनाए। अभिषेक विरमानी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.