Bareily News: गज ग्रीन और एसएमसी ग्लोबल की शानदार जीत
बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: जीपी क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित बिग बॉयज लीग में रविवार को खेले गए मुकाबलों में गज ग्रीन और एसएमसी ग्लोबल ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में श्रीजनी ने 20 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में गज ग्रीन ने 11.5 ओवर में चार विकेट खोकर 109 रन बनाकर जीत हासिल की। गगन मेहरोत्रा ने नाबाद 29 और राहुल आनंद ने 19 रन बनाए। अजय कुमार ने चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। दूसरे मुकाबले में हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब ने 127 रन बनाए। एसएमसी ग्लोबल ने 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष दुबे ने 52 और हाजी सौरव ने 45 रन बनाए। कम्मी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.