बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: बरेली। कैंट के गांव नया मोहनपुर में करंट से बच्चे की मौत की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन लोगों ने जांच की तो सामने आया कि जिस तख्त के नीचे अमित का शव मिला, वहां बिजली के तार बिखरे हुए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बच्चे छुपम-छिपाई खेल रहे थे। इस आधार पर पुलिस का कहना है कि तख्त के नीचे छिपने के दौरान करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में करंट लगने से ही उसकी मौत की पुष्टि हुई है।अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन ने इस हादसे को आयोजकों की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक क...