Bareily News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल आज
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की हॉकी, कबड्डी और खो-खो टीमों के चयन के लिए तीन और चार नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। हॉकी के ट्रायल तीन नवंबर को बालिका और चार नवंबर को बालक वर्ग के लिए पदमश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, गोमती नगर लखनऊ में होंगे। वहीं कबड्डी के ट्रायल तीन नवंबर को बालिका और चार नवंबर को बालक वर्ग के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में होंगे। खो-खो के ट्रायल भी अलीगढ़ में तीन नवंबर को बालिका और चार नवंबर को बालक वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल कल से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.