Bareily News: खेत में रास्ता बनाने का विरोध, एसडीएम से शिकायत
बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: बिशारतगंज। एक व्यक्ति ने अपने खेत में रास्ता बनाने का विरोध करते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक मझगवां के गांव पराबाहउद्दीनपुर के खेमकरन, पूरनलाल, प्रेमपाल, मदनलाल, लाल सिंह आदि ने एसडीएम से की शिकायत में बताया है कि ग्राम पंचायत द्वारा उनके खेत में रास्ता बनाकर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जा रही है जो गलत है। वहीं ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य ने भी एसडीएम को पत्र देकर बताया है कि कुछ लोग दबंगी के बल पर सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं। मामले में हल्का लेखपाल प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को देखा तो पाया कि शिकायतकर्ताओं के खेत में कम है। कार्यस्थल क्षेत्र में कोई चक मार्ग या रास्ता दर्ज नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.