बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: शीशगढ़। गांव पदमी में खेत की मेड़ तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर एक किसान के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पदमी निवासी आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही डोरीलाल, गंगा राम, जसवंत, उत्तम सिंह, रिंकू और मनोज ने उसकी कृषि भूमि की मेड़ तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। उसके पिता चुन्नी लाल ने आरोपियों को मेड़ तोड़ने और कब्जा करने से रोका तो सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इससे सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने अपने पिता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने और...