बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम की समीक्षा बैठक से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाने वाले संग्रह अमीन ने अपना स्पष्टीकरण तहसीलदार सदर को दे दिया है। उन्होंने बीमारी को सही बताते हुए आगे से कोई गलती नहीं होने का भरोसा दिलाया है। 16 जुलाई को डीएम की समीक्षा बैठक थी। उससे पहले संग्रह अमीन सुरेश ने खुद को बीमार बताते हुए एक डॉक्टर का पर्चा विभागीय व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा। देर शाम होते-होते सुरेश के एक कार्यक्रम के फोटो वायरल होने लगे। इसके बाद तहसीलदार ने उन्हें नोटिस जारी किया। संग्रह अमीन सुरेश चंद्र ने अपना स्पष्टीकरण तहसीलदार सदर को दे दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सरैया प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लिपिक ने दिया इस्तीफा उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उनकी तबियत खराब हो गई थी। उन्होंने भोलेनाथ ग्लोबल...