Bareily News: खाली जमीन में ईंटें रखने के विरोध पर पीटा
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: आंवला।एक गांव में खाली जमीन पर ईंटें रखने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के कुछ लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम मुतलकपुर की न्याज़ बानो पत्नी जहीर अहमद ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को उनके घर के बगल में खाली जगह पर गांव के फुरकान, अमजद, नत्थू, जाकिर और भूरे अवैध रूप से ईंटें रख रहे थे। जब पीड़िता के पति ज़हीर अहमद ने मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए ज़हीर के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव करने जेठ रहीस अहमद, भतीजा अमीर अहमद, पीड़िता न्याज़ बानो और जेठानी छोटी पहुंचीं तो आरोपियों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.