Bareily News: खाना बनाते समय भट्ठी से निकली आग, खपरैल जलकर राख
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: शेरगढ़। दसवां संस्कार के लिए खाना बनाते समय अचानक भट्ठी से निकली आग की लपटों ने खपरैल को अपनी चपेट में ले लिया। खपरैल में रखा पंपसेट, लकड़ी का तख्त, सिलेंडर, भट्ठी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में खाना बना रहा गांव का ही हलवाई व्रजलाल मामूली रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर निवासी वीरपाल के पिता के दशवां संस्कार के लिए खपरैल में खाना बनाने के लिए बर्तन, भट्ठी, सिलेंडर आदि सामान रखा हुआ था। गांव का ही हलवाई व्रजलाल खाना बना रहा था। इसी दौरान भट्ठी से गैस का रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने खपरैल और सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से खपरैल में रखा पंपसेट, सिलेंडर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.