बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: आंवला। गांव घुन्सी में कुछ लोगों ने खाद व्यापारी को बुरी तरह से पीटा। गल्ले से रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है। गांव ढरकापुर के अखिलेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव घुन्सी में एग्रीकल्चर की दुकान चलाते हैं। रविवार को एक व्यक्ति ने बेबजहर दुकान बंद करने के लिए कहा। मना करने पर गाली-गलौज पर अमादा हो गया। विरोध पर अपने दो साथी भी बुला लिये और उन्हे पीटा व गल्ले से रुपये निकाल लिये। पुलिस ने मामला मारपीट का बताया है। शिकायत के आधार मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...