बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: सेंधा/ रामनगर। खाद लेने गए एक किसान से युवक ने खाद दिलवाने के नाम पर पांच हजार रुपये ठग लिए। रामनगर ब्लाक के गांव आनंदपुर उर्फ उदयभानपुर के किसान जगदीश सेंधा में इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही। बुधवार को भी वह लाइन में लगे हुए थे, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही थी। तभी लाइन में लगे एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें खाद दिलवा सकता है। वह उसकी बातों में आकर युवक के साथ खाद लेने के लिए भमोरा चले गए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गुमथल सहकारी समिति पर पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत भमोरा में युवक ने किसान को एक स्थान पर खड़ा कर दिया और वह उनसे पांच हजार रुपये लेकर खाद लाने की बात कहकर चला गया, लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो ठगी का एहसास हुआ। बत...