बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: बरेली। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में महानगर कार्यालय नरकुलागंज में एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने बरेली में मंडलीय खनन अधिकारी और जिला खनन अधिकारी द्वारा अवैध वसूली और ट्रांसपोर्टर्स के उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद कर विरोध जताया।

बैठक की मुख्य बातें महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद बरेली के खनन अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड से आने वाले सैकड़ों ट्रकों को आईएसटीपी(खनन शुल्क)की रसीद न कटवाकर बल्कि 5 हजार रुपए प्रति ट्रक सुविधा शुल्क देकर ट्रकों को निकालने का दवाब बनाया जाता है। जिससे ट्रांसपोर्टर्स का उत्पीड़न हो रहा है और जो ...