बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बहेड़ी। नैनीताल फोरलेन पर एक बेकाबू बाइक खड़े डंपर में जा घुसी। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है। देवरनियां थाना क्षेत्र के अतर्गत नैनीताल फोरलेन हाईवे पर कठर्रा ढाल पर सतीश ढाबे पर खड़े डंपर में बरेली की ओर से आ रही एक बाइक जा घुसी। इस टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायल का नाम पता नहीं चले थे। बाइक पर अंकित नंबर के अधार पर मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...