बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: नवाबगंज। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने युवक को लिंक भेजकर उससे फॉर्म भरवाया और उसके कार्ड से 1.02 लाख रुपये उड़ा दिए। रकम कटने का मैसेज आने पर युवक को ठगी का पता चला। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव के मोहम्मद फईम ने ऑनलाइन खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाया था। एक अक्टूबर की दोपहर उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मेसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड से संबंधित बताते हुए लिमिट बढ़ाने की बात कही। उसकी बातों में आकर फईम ने सहमति दे दी। इसके बाद ठग ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस पर फॉर्म भरने को कहा। फईम के लिंक खोलकर फॉर्म भरते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 1,02,265 ...