Bareily News: क्यारा के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: विजयदशमी के पावन पर्व पर क्यारा ग्रामपंचायत में आयोजित विशाल मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को दोपहर दो बजे से शुरू हुए दंगल में पहलवानों ने कढ़े मुकाबले हुए। इस दौरान कुल 12 कुश्तियां हुईं। इसमें क्यारा के कलवा गुर्जर ने फतेहगंज के आलोक को हराया। क्यारा के विवेक ने अक्षय, मेहतपुर के जगदीश ने कटरा के सुरेंद्र और खेमा नगला के प्रदीप ने गौसगंज के अनुराग को शिकस्त दी। इनमें आठ बराबरी पर छूटीं। मेला आयोजक सर्वेश्वर पाल सिंह ने बताया कि एक नवंबर को मेले का अंतिम दिन होगा। दोपहर तीन से छह बजे तक दंगल और शाम छह बजे के बाद रावण दहन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.