बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को भारतीय अर्थचिंतन: अतीत के विचार, आज के संदर्भ श्रृंखला के तहत कक्षा-प्रस्तुति का आयोजन हुआ। इसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने कौटिल्य का अर्थचिंतन विषय पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने कौटिल्य के आर्थिक सिद्धांतों को वर्तमान परिस्थितियों से जोड़ते हुए कृषि, पशुपालन, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, निजी संपत्ति और लोक वित्त के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कौटिल्य की वार्ता की अवधारणा और भौतिक संपदा के उद्देश्य को भी समझाया। सानिया, हुदा, बबली, शिखा शर्मा, चंदानी और निधि समेत 15 छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कुल 25 छात्राएं उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रो. अनामिका कौशिवा, अर्चना शर्मा और डॉ. रीना टंडन मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्द...