बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: हाफिजगंज। न्यायालय के आदेश पर आईपीएल बायोलॉजिकल लिमिटेड कंपनी के दो कर्मचारियों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पृथ्वीपुर नवदिया निवासी वीरेंद्र कुमार ने कंपनी के कर्मचारियों पर माल वापस लेने के बावजूद बकाया दिखाने, समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार के अनुसार, वह गांव में आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र के नाम से फर्म चलाते हैं और फसलों की दवाइयों की बिक्री करते हैं। वर्ष 2021-22 में कंपनी के कर्मचारियों के कहने पर उन्होंने कंपनी के उत्पाद मंगाने शुरू किए थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ उत्पाद उनकी मांग के बिना भी भेज दिए गए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दवा कंपनी के एमडी पर केस दर्ज करने...