Bareily News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुआ स्थानांतरण आदेश का निस्तारण
बरेली, जुलाई 6 -- Bareily News: सहायक अध्यापक मोहम्मद फहीम और सहायक अध्यापिका शशि गंगवार ने डीएम से शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के स्पष्ट निर्देश व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बावजूद बीएसए ऑफिस ने उनके प्रकरण का महीनों बाद भी निस्तारण नहीं किया है। प्राथमिक विद्यालय कंजा पिपरथरा में सहायक अध्यापक मोहम्मद फहीम और प्राथमिक विद्यालय गोटिया पचपेड़ा में सहायक अध्यापिका शशि गंगवार ने बताया कि सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अंतर्गत उनका स्थानांतरण स्वीकृत किया जा चुका है। इसके बावजूद बीएसए कार्यालय से उन्हें आज तक कार्यमुक्त नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: थोक में लिपिकों के तबादले का मामला फिर ठंडा पड़ा विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.