बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग को लेकर बरेली शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान संघर्षी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांग उठाई। संघर्षी ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा से वंचित रखना उनके साथ भेदभाव है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि संगठन कई जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करेगा। इस दौरान संतोष अवस्थी, संजीव पाल, अनुराग निर्मल, शैलेश सिंह, राजकुमार और रमेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...