बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: आंवला। शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समीक्षा बैठक की और विकास व कानून व्यवस्था की जानकारी ली।बैठक में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार अतुल सेन सिंह समेत विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी विकास कार्य पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे कराए जाएं। अफसरों का प्रयास रहना चाहिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।फोटो 07- आंवला तहसील सभागार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अफसरों के साथ समीक्षा मीटिंग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...